हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह ने राशन की दुकान पर छापा मारा और इस दौरान कई खामियां भी मिली. इसके बाद एसडीएम ने राशन डीलर को नोटिस भी जारी किया है. वहीं सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही राशन डीलर को बचाने वाले अफसरों पर भी गाज गिर सकती है.
बताते चलें कि महमूदपुर में राशन डीलर अरुण कुमार की शिकायत ग्रामीण काफी समय से कर रहे थे. ग्रामीणों का आरोप था कि राशन डीलर पूरा राशन नहीं दे रहा. मामले की जांच के लिए गुरुवार को एआरओ जगन्नाथ राणा भी पहुंचे जिसके बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए गांव का रुख किया और राशन डीलर की दुकान पर छापा मारा. इस दौरान खाद्यान्न के वितरण के स्टाफ की भी जांच की जहां पर कई खामियां मिली. एसडीएम ने राशन डीलर अरुण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711

























