हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव भटैल में स्थित नंदी गौशाला का बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम ने गौशाला में उपस्थित गौवंशों के लिए आगामी बरसात से बचाव के लिए पर्दे, भूसा और पानी की व्यवस्था की जांच की और कहा कि गौशाला में गौवंशों के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही गोवंश का पशु चिकित्सकों से नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए है।
आपको बता दें कि गांव भटैल में स्थित नंदी गौशाला का सदर एसडीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाने पीने चारा एवं इत्यादि व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि गोवंश के स्वास्थ्य की जांच पशु चिकित्साधिकारियों से द्वारा कराई जाए और कर्मचारियों को गोवंश के लिए आगामी बरसात से बचाव की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























