हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय राजेश्वरी निवासी गांव औरंगाबाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की लाश देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। वहीं जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























