👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव धनोरा के पास एक गाड़ी में गरीबों को बंटने वाला राशन का गेहूं कहीं बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम ने छापा मारा और राशन का गेहूं पकड़ लिया। इस दौरान कई बोरियां बरामद की गई जिन्हें एसडीएम ने धनोरा के डीलर की सुपुर्दगी में रखवा दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
बता दें कि मामला बुधवार की रात 9:00 बजे का है जब विभाग को सूचना मिली कि गरीबों को बांटने वाला राशन का गेहूं कहीं पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम ने राशन पकड़ लिया और धनोरा के डीलर को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल राशन कहां से आया और कहां बेचने के लिए जाया जा रहा था इसकी जांच की जा रही है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























