हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत कार सवार अज्ञात बदमाशों ने बिजली विभाग में तैनात एसडीओ पर हमला कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि मामला हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाई ओवर का है जहां बुधवार की रात करीब नौ बजे जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में बिजली विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार अपनी कार में सवार होकर हापुड़ अपने घर आ रहे थे कि जैसे ही उनकी गाड़ी टोल टैक्स के पास पहुंची तो चार बदमाशों ने गाड़ी पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से हमला किया जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए और कार का ड्राइवर घायल हो गया। इस दौरान किसी तरह एसडीओ ने अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






















