हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात आदेश कुमार की बेटी आकांक्षा लेफ्टिनेंट से फ्लाइंग ऑफिसर बन गई है जिसके बाद आकांक्षा और उसके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुजफ्फरनगर के गांव मेगाहेडी निवासी आदेश कुमार हापुड़ के एसपीओ कार्यालय में तैनात हैं जो कि अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के अवंतिका में रहते हैं। आदेश की बेटी तीन महीने पहले सेना में लेफ्टिनेंट बनी थी जो हाल ही में परिणाम आने के बाद अब फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। बता दें कि आकांक्षा तीन महीने पहले जब सेना में लेफ्टिनेंट बनी थी तो उन्होंने देश में छठा स्थान प्राप्त किया था। आकांक्षा ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर आवेदन किया था जिनका चयन हो गया है। आकांक्षा को लगातार बधाइयां मिल रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






















