
नारी शक्ति के लिए स्कूटर जागरूकता रैली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को हापुड में नारी शक्ति के लिए स्कूटी रैली निकाली गई। रैली रेलवे पार्क से शुरू होकर डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। रैली भाजपा नेत्री शामिल हुई।
नारी सम्मान, सशक्तिकरण और भागीदारी के संकल्प के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, हापुड़ में आयोजित स्कूटी यात्रा में भाजपा समर्थक महिलाए शामिल हुई।रेलवे पार्क से पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल तक निकली इस उत्साहपूर्ण यात्रा में मातृशक्ति ने अद्भुत जोश, ऊर्जा और एकजुटता का परिचय दिया।
हर बहन ने यह संदेश दिया कि आज की नारी जागरूक है, सशक्त है और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूर्णतः तैयार है।महिलाओ ने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल के लिए महिलाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हैं, जिन्होंने नारी शक्ति को सशक्त बनाने का यह स्वर्णिम अवसर प्रदान किया है।रैली में भारत माता की जय का उद्घोष किया गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























