स्कूल के शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस को एक पिता ने एक स्कूल के शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता का आरोप है कि उसके बेटे को स्कूल के शिक्षक ने जमकर पीटा जिससे उसका पैर मुड़ गया। छात्र को काफी चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रशांत शर्मा पुत्र भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा नीटू शर्मा स्कूल गया था। स्कूल के एक शिक्षक ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और सीढ़ियों से धक्का दे दिया जिसके चलते उसके बेटे का पैर मुड़ गया जिसे गंभीर चोटे आई हैं। छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























