
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मौसम विभाग ने सोमवार आज से पांच दिन तक लू का अलर्ट जारी किया है। जनपद हापुड़ को ऑरेंज जोन में रखा गया है। ऐसे में डीआईओएस हापुड़ पीके उपाध्यक्ष ने हीट वेव के कारण 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
इन दिनों बढ़ता तापमान लोगों के लिए आफत बना हुआ है। इसके साथ ही हीट वेव को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी से अपील की गई है कि बेवजह घरों के बाहर दोपहर के समय न निकले। हीट वेव को देखते हुए सोमवार आज कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।





























