👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में शासन ने सोमवार से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया है. इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है. फिलहाल नवी से ऊपर की कक्षाओं के लिए ही स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा.
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को छह फरवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए थे. ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया गया था. अब कक्षा नवीं से ऊपर के स्कूल और कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही है. कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958






























