👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज पहले की तरह चलती रहेंगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है। इससे पहले स्कूल, कॉलेजों को 16 जनवरी तक बंद किया गया था। उसके बाद इस तिथि को बढ़ाकर 23 जनवरी किया गया और अब 30 जनवरी तक स्कूल कॉलेजों को बंद किया गया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































