
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने सत्तो देवी की हत्या के मामले में वांछित चौथे व मुख्य आरोपी सागर सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी सागर सैनी के भाई तरुण सैनी, पिता सतीश सैनी और मां निर्मला सैनी को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि मोहल्ला तगासराय में मारपीट के बाद हुई सरोज उर्फ सत्तो की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी सागर सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























