हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गढ़मुक्तेश्वर के गाँव में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर पीड़ित बच्ची के परिवार से मिला। सपा के जिलाध्यक्ष सहित सपा कार्यकर्ता मेरठ मेडिकल में जाकर परिवार को सान्तवना भी दी।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को सारे मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने व आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही।
पीड़ित बच्ची के परिवार जनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी बाइक पर सवार कुछ नकाबपोश बच्ची को उठाकर ले गए और यहां से करीब 3 किलोमीटर दूर उसे जंगल में छोड़कर चले गए ,मेडिकल जांच में रिपोर्ट आयी हैं कि बच्ची के साथ दरिंदों ने बड़ी ही बेरहमी के साथ दुष्कर्म किया है।बच्ची मेरठ के मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं और अभी बेहोश हैं। वहां पुलिस भी घटना की जांच कर रही हैं। पीड़ित बच्ची के साथ जाने दरिंदों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग भी की है।
सपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिलाया है कि सपा पार्टी की तरफ से आपके परिवार को हर संभव आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इस कठिन दौर में सपा पार्टी हमेशा आपके साथ खड़ी हैं।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996




























