हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार की शाम तक कोरोना संक्रमण के कुल पांच मरीजों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई। पांच मरीजों का विवरण इस प्रकार है:

तहसील धौलाना के गांव अब्दुल्लापुर मौड़ी से एक, तहसील धौलाना के गांव भटियाना से एक, हापुड़ के मौहल्ला भीमनगर से एक, तहसील हापुड़ के गांव श्यामनगर से एक तथा हापुड़ के मौहल्ला चैनापुरी से एक कोरोना मरीज मिला है। कुल मिलाकर सोमवार की शाम प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में कुल पांच कोरोना मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमित व प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर अस्थायी रुप से सील कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना की जांच के लिए लोगों के चिकित्सीय परीक्षण भी किए जा रहे हैं। फिलहाल संक्रमण को काबू में करने के लिए लगातार सैनिटाईजेशन भी किया जा रहा है।
























