हापुड़, सीमन (hapurnews.com): संस्कार कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, गाजियाबाद ने बी.फार्मा के छात्रों के लिए गुरुवार को एलुमनी टॉक का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने भी हिस्सा लिया जिसमें सूर्यदेव शर्मा भी शामिल हुए। सूर्यदेव ने साल 2013 में फार्मेसी में अपना मास्टर पूरा किया था और आईपीसी (इंडियन फार्माकोपियल कमीशन), गाजियाबाद में एक शोध वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहे हैं।
उन्होंने फार्मास्युटिकल उद्योग में आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने छात्रों को विश्लेषणात्मक तकनीकों के बारे में जानकारी दी। दो घंटे के इस सत्र में छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें दवाओं के विधि विकास और विश्लेषणात्मक मूल्यांकन के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की मिश्रित सूची पर प्रकाश डाला गया। युवा नवोदित फार्मासिस्टों के साथ औद्योगिक अनुभव को साझा किया।
इस दौरान संस्कार परिवार की ओर से प्रो. (डॉ.) बबीता कुमार, निदेशक-एससीपीआर ने सूर्यदेव को सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। पूरा सत्र डॉ. कुर्रतुल ऐन (समन्वयक-पूर्व छात्र समिति) और मेघा टोंक (संकाय समन्वयक) द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।





























