👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) संजीव गोयल सिक्का बुधवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम पहुंचे जहां मंदिर के पीठाधीश्वर व सनातन सेवा न्यास के प्रतिनिधि श्री यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने संजीव गोयल सिक्का को सनातन सेवा न्यास के संस्थापक श्री शिव ओम मिश्रा जी के नेतृत्व में अयोध्या के राम मंदिर का प्रसाद भेंट किया। भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद पाकर संजीव गोयल सिक्का ने खुद को सौभाग्यशाली माना। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अमित मिश्रा, मोहित बंसल, पवन सैनी, हर्ष शर्मा आदि भक्त उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























