हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा बड़े पैमाने पर वीकेंड लॉकडाउन में सैनिटाईजेशन कराया जा रहा है। शनिवार को परिषद की टीमों ने गढ़ रोड स्थित सरकारी अस्पताल, नवीन मंडी स्थल, राजीव विहार तथा नगर के गली-मौहल्लों में सैनिटाईजेशन किया है और यह अभियान निरंतर जारी है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास सफाई रखें तथा सफाई व सैनिटाईजेशन के लिए यदि किसी नागरिक को कोई समस्या है तो वह अपनी समस्या वाट्सएप नंबर 7453037229 पर समस्या भेजें। उन्होंने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी समस्याओं के हल के लिए हरसंभव व आवश्यक प्रयास करेंगे। नागरिक मास्क अवश्य पहनें। दो गज की दूरी बनाए रखें, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।



एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509
























