एसएसवी शिक्षक संघ के संदीप अध्यक्ष चुने गये
हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): एस एस वी इटर कालेज में मंगलवार को सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कालेज ईकाई के चुनाव में कालेज के वाणिज्य प्रवक्ता डाo सदीप सिंघल अध्यक्ष निर्वाचित हुए ।उन्होने अपने प्रतिद्वन्दी महेश चन्द सैनी को 12 मतों से पराजित किया।संदीप को 38 मत मिले जबकि महेश सैनी ने 26 मत प्राप्त किए। कालेज शिक्षक संघ के लिए भारत भूषण वत्स मंत्री तथा अनिता चौधरी उपमंत्री पद पर विजयी हुई। चुनाव अधिकारी कालेज के प्रधानाचार्य विजय गर्ग ने कालेज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाo सदीप सिंघल को माल्यार्पण कर बधाई दी। कालेज के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने कालेज के नवनिर्वाचित पदाधिकारयों को बधाई दी। अध्यक्ष डाo सदीप सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा शिक्षकों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया।
























