
नौकर ने साथियों संग मिलकर घर में की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के भदस्याना गांव में घर में चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि चोर घर से हजारों रुपये की नकदी, एक बाइक और करीब 5 कुंतल सरसों चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी सामान लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















