केएफसी व रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से विभाग ने की सैंपलिंग












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित केएफसी प्रतिष्ठान व रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से कुल छह नमूने संग्रहित कर लैब के लिए जांच में भेजे हैं। केएफसी से विभाग ने फ्राइड लेग चिकन, हॉट एंड स्पाइसी मैरिनेड, तंदूरी मसाला मैरिनेड का एक-एक नमूना संग्रहित किया। वहीं हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, हॉर्लिक्स, पीडिया क्यूर का एक-एक नमूना संग्रहित कर लैब को जांच में भेज दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई शुक्रवार को की है। दरअसल एक ग्राहक ने गुरुवार को केएफसी से लेग पीस खरीदे थे लेकिन उनमें से तीन पीस ऐसे थे जिनमें ब्लड आ रहा था जिसके बाद पीड़ित ने विभाग से मामले की शिकायत की तो अधिकारी पल्ला झड़ने लगे। वहीं जब पीड़ित ने पुलिस को कॉल किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया इसके बाद अधिकारी जागे और उन्होंने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है।

यह है मामला:

हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी संजय विहार निवासी ग्राहक अभिषेक सिंहल अपने दोस्त के साथ गुरुवार की रात्रि 9 बजे के आसपास केएफसी से खाने के लिए पांच नॉनवेज के लेग पीस पैक करा कर लाए जहां कुछ ही दूरी पर अभिषेक अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर जैसे ही नॉनवेज लेग पीस खाने लगे तो तीन नॉनवेज लेग पीस के बीच में से ब्लड निकलता दिखाई दिया और ब्लड दिखने पर वापस केएफसी पर पहुँचे कर्मचारियों से नॉनवेज लेग पीस में से ब्लड निकलने की शिकायत की तो कर्मचारी संतुष्ट भरा जवाब ना दे पाए जिसकी शिकायत अभिषेक ने हापुड़ के खाद्य विभाग व पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने सैंपलिंग ली।









Related Posts

शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन

🔊 Listen to this शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड के वार्ड नं 7 के मोहल्ला सोटावाली, सोहनपुर, लोधीपुर…

Read more

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव

🔊 Listen to this अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रजिस्टर्ड महिला इकाई पिलखुवा  द्वारा बृहस्पतिवार को सिखेड़ा फार्म हाउस…

Read more

You Missed

शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन

शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव

किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया
error: Content is protected !!