👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नगर समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया कि राम नगर बस्ती के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं तथा मस्जिद पूरा में नाला बंद होने से वर्षा का गंदा पानी सड़कों पर तैरने लगता है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, अरुण चौधरी, अनूप कुमार कर्दम, राकेश खन्ना आदि शामिल थे।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

























