हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): एक संस्था अनोप मंडल द्वारा देश के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में बनिया (जैन) धर्म के विरुध्द किए जा रहे कथित दुष्प्रचार को लेकर हापुड़ जैन समाज ने विरोध व्यक्त किया है।
जैन मिलन हापुड़ के अध्यक्ष सुशील जैन, अंकुर जैन व तुषार जैन आदि गुरुवार को जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उक्त संस्था जैन धर्म को लेकर दुष्प्रचार करने में जुटी है और प्राकृतिक आपदा व महामारी आदि के लिए जैन धर्म को दोषी ठहराया जा रहा है। जिससे लोगों में भ्रातियां पैदा हो रही है।
जैन मिलन हापुड़ ने अनोप मंडल के भ्रमक प्रचार को रोकते हुए संस्था के कार्यों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। अनोप मंडल को प्रतिबंधित किया जाए।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























