👁 0 views Views
ब्रह्मलीन संत को दी गई समाधि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौराणित तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर स्थित जूना अखाड़ा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर नक्का कुआं के महंत महेश गिरि जी महाराज शनिवार को ब्रह्मलीन हो गए। रविवार को महंत के पार्थिव शरीर के साथ गढ़मुक्तेश्वर में नगर परिक्रमा की गई। साधु-संतों व महंत के अनुयायियों ने ब्रह्मलीन महंत को अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर, हाथ जोड़ कर नम आंखों से महंत को विदाई दी। नगर परिक्रमा के महंत को मंदिर परिसर में समाधि दी गई। इस मौके पर भूतपूर्व विधायक कमल मलिक व समाजसेवी दिनेश गर्ग आदि उपस्थित थे।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261





























