हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यदि आप हापुड़ में चलते-फिरते धंधेबाजों से मशहूर कम्पनी के नाम पर जूता खरीदने की सोच रह है, तो यह विचार त्याग दें, क्योंकि हापुड़ में गोल्ड स्टार सहित मशहूर कम्पनियों के नकली जूतों की भरमार है औऱ लोग ठगे जा रहे है।
युवाओं का झुकाव ब्रांडेड कम्पनियों की ओर बढ़ रहा है। इस झुकाव को देखते हुए धंधेबाज सक्रिय हो गए है और मशहूर ब्रांड के जूतों के मिलते-जुलते नामों से जूते बेच रहे है, जो पूरी तरह नकली है, इनमें गोल्ड स्टार नाम खासतौर पर है। युवक ब्रांड के नाम पर जूता खरीद लाता है, परंतु कुछ दिन में उसे यह अहसास हो जाता है कि वह ठगा गया है। धंधेबाजों के धंधे के कारण पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने वाले कारोबारियों के कारोबार पर असर पड़ा बताया जा रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























