👁 0 views Views
हापुड़: जनपद हापुड़ के जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों के कपाट खोलने की सशर्त अनुमति दी है जिसके बाद सोमवार को प्रशासनिक गाईडलाइंस के मुताबिक हापुड़ का प्राचीन सबली मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। मंदिर में केवल उन्हीं भक्तों को अनुमति दी गई जो कि मास्क लगाकर पहुंचे थे। मंदिर के कपाट खुलने पर भक्तों ने भगवान से प्रार्थना की कि जल्द ही विश्व को कोरोना वायरस पर निजात मिले।
बता दें कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में होने के चलते हापुड़ के प्रमुख मंदिर मां चंडी मंदिर व श्री मंशा देवा मंदिर के कपाट भक्तों के लिए नहीं खुल सके।
R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:






























