एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल के युवराज ने जीता गोल्ड, स्कूल के छात्रों ने झटके छह पदक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड निज़ामपुर बाईपास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जे एम एस खेल महोत्सव 2025 की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एवं शानदार प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते।
खेल महोत्सव के सभी प्रतिभागियों ने एकल खेलों में बढ-चढकर हिस्सा लिया और इस महोत्सव का आनंद उठाया। साथ ही स्कूल का गौरव भी बढ़ाया। इस खेल महोत्सव का आयोजन जे एम एस स्कूल में किया गया जिसमें कई स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता मे सभी खिलाड़ियों ने खेल शिक्षक सचिन के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा दो के युवराज तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, कक्षा दो की तनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। लंबी कूद में कक्षा सात के विवेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक जीता। वहीं कक्षा छह की जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता। भाला फेंक प्रतियोगिता में कक्षा दो की प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं कक्षा पाँच के विराज ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर्स जय श्री सिंह तोमर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रशंसा की तथा भविष्य में भी अच्छी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासित रहते हुए अपने खेल को खेलना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेल हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। बच्चों में टीम वर्क, नेतृत्व व सामाजिक कौशल को विकसित करता है।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!