
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई कनेक्ट बिल्डिंग प्रोग्राम में लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिकाओं रुक्मणी चौधरी एवं खुशी ने माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में CBSE “कनेक्ट बिल्डिंग प्रोग्राम” में भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा,व्यक्तित्व विकास और बेहतर पालन पोषण के प्रति जागरूक एवं सूचित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य विशेषज्ञ के रूप में मोना अरोड़ा एवं वरुण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। साथ ही बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद, अनुशासन एवं भावनात्मक जुड़ाव के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “इस प्रकार के कार्यक्रम अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।”
विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया एवं इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























