हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड़ में रविवार को धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर पुलिस ने दौड़ लगा दी और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान मौके पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए और हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया और जांच में जुट गई।
बता दें कि मामला हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी का है जहां एक घर में स्थानीय लोगों ने पादरी को जाते हुए देखा। हिंदू से क्रिश्चियन धर्म अपना धर्म परिवर्तन का संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को दी जिन्होंने घर के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और हापुड़ पुलिस की इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने पर साईलो चौकी -1 प्रभारी मौके पर पुलिस बल के साथ दौड़ पड़े और जांच में जुट गए। इस दौरान हिंदू संगठनों ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ हंगामा भी किया जिन्हें पुलिस ने किसी तरह शांत कराया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























