आर एस एस ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिवस
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने बृहस्पतिवार को टाऊन हाल में लगने वाली संघ शाखा पर हिन्दू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। छत्रपति शिवाजी का चित्र लगाकर उस पर माल्यार्पण किया।संघ के पूर्व जिलासंघचालक तथा विभाग सेवा प्रमुख नानक चन्द ने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी कुशल संगठनकर्ता, देशभक्त तथा युद्ध कौशल में बहुत ही निपुण थे। उन्होंने मुगलों से कूटनीति अपनाकर युद्ध किए और हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एंव समाज के कार्य के लिए समय निकाल कर देश को मजबूत बनाना चाहिए। उनका जीवन शौर्य, पराक्रम का जीता जागता उदाहरण है। आज हिन्दू समाज के सामने अनेक चुनोतियां हैं जिनका निराकरण संगठित हिन्दू समाज ही कर सकता है। संघ हिन्दू समाज के संगठन के पुनीत कार्य मे सतत जुटा है।सत्येंद्र गौड एडवोकेट, डाoविकास अग्रवाल, सुरेश चन्द जैन, मुकेश कुमार, गजेंद्र कुमार सहित अनेक स्वयसेवक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























