हापुड़ का सीएचसी सोलर से होगा प्रकाश मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोलर लाइट से प्रकाश मान होगा। करीब 22 लाख रुपए की लागत वाला सोलर पैनल हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच चुकी है जिसकी जल्दी ही स्थापना कर दी जाएगी। सोलर पैनल की स्थापना से सीएचसी पर बिजली की समस्या खत्म होगी और मरीज राहत महसूस करेंगे।
गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां उपचार के लिए आपाधापी मचती है। यहां 24 घंटे की बिजली सप्लाई है, फिर भी कई बार कटौती हो जाती है। अब स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर गढ़ रोड स्थित सीएचसी हापुड़के लिए लगभग 22 लाख की लागत से सोलर पैनल खरीदा गया है। गुरूवार को सोलर पैनल सीएचसी हापुड़ में पहुंचा। जल्द दो चार दिन के अंदर सोलर पैनल लगा दिया जायेगा। जिसके बाद पूरे अस्पताल में बिजली की सप्लाई चालू हो जायेगी। सीएचसी के अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि सीएचसी में सोलर पैनल लगाया जा रहा है। करीब 22 लाख की लागत से सोलर पैनल खरीदा गया है। बिजली कटौती के समय पैनल से बिजली सप्लाई अस्पताल में चालू हो सकेगी।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























