ततारपुर गोल चक्कर पर रूट है डायवर्ट
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर पर पुलिस ने रूट डायवर्ट किया हुआ है। 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियां गुरुवार आज नवीन मंडी स्थल से रवाना हो रही हैं। ऐसे में ततारपुर गोल चक्कर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को मेरठ और बुलंदशहर की ओर डायवर्ट कर दिया है। शहर के अंदर उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है जो कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है जिसके चलते जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है। ततारपुर गोल चक्कर पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहन चालकों से अपील की कि वह अन्य मार्ग का इस्तेमाल करें। टीआई नरेंद्र सिंह, यातायात हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, पीआरडी जवान आशु आदि इस दौरान बैरिकेडिंग पर तैनात हैं।
हापुड़ में खुल गई है आर्यन गेटवेज़ शूटिंग रेंज : 7668494749
























