पुलिया टूटने से एक पखवाड़ा रहेगा रुट डायवर्जन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर स्थित गांव दौताई नहर पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है जिसका निर्माण 4 मई-2024 की सुबह से 20 मई-2024 की शाम तक होगा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से जारी रखने हेतु हल्के व भारी वाहनों के लिए रुट डायवर्जन प्लान जारी किया है। रुट डायवर्जन इस प्रकार रहेगा।
जनपद हापुड में थाना क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ मार्ग पर ग्राम दौताई नहर पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिया के निर्माण हेतु दिनांक 04.05.2024 प्रातः 06.00 बजे से दिनांक 20.05.2024 सायः 18.00 बजे तक निम्नानुसार वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
1- मेरठ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन किठौर से हापुड होते हुए गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जायेंगे।
2- मेरठ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन (बस व भारी वाहनों को छोडकर) दौताई पुलिया से करीब 500 मीटर पहले बायीं तरफ हसूपुर रोड होते हुए शाहपुर चौधरी पुलिया होते हुए नहर पटरी के रास्ते गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जायेंगे।
3- मेरठ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज बसें लोधीपुर सोवन से दाहिनी तरफ मुडकर फत्तापुर, भोवापुर, ब्रहमगढी, बक्सर होते हुए गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जायेंगी।
4- गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें नये बाईपास होकर बक्सर पुल की नीचे से बक्सर, ब्रहमगढी, भोवापुर, फत्तापुर, लोधीपुर सोवन होते हुए मेरठ की ओर जायेंगी।
5- गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ की ओर जाने सभी प्रकार के हल्के वाहन दौताई पुलिया (निर्माणाधीन पुलिया) से दाहिनी तरफ नहर की पटरी होते हुए शाहपुर चौधरी पुलिया से बायें हसूपुर रोड होते हुए गढ़मुक्तेश्वर-मेरठ मार्ग से मेरठ की ओर जायेंगे।
6- गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ की ओर जाने सभी प्रकार के भारी वाहन नये बाईपास होते हुए ततारपुर चौराहा से डायवर्ट होकर मेरठ की ओर जायेंगे।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
रेमंड दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, रेमंड (आर. के. प्लाजा): 8791513811






























