कूड़े के ढेर में आग से सांस लेना हुआ दूभर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): समीप के कस्बा बाबूगढ छावनी में बिजली घर के पास लगे कूड़े के ढेर में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से वायु मंडल में धुंए के गुब्बार उठने लगे और कई फ्लार्ग दूर से धुएं के गुब्बार दिखाई देने लगे। कूड़े के ढेर में आग लगने से सांस लेना भी मुश्किल हो गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है, परंतु समझा जाता है कि किसी राहगीर ने जलती हुई बीड़ी अथवा सिगरेट का टुकड़ा कूड़े में फैंक दिया जिससे कूड़े के ढेर में आग लग गई। घंटों मशक्कत के बाद आग शांत हो गई। नागरिकों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में राहगीर इस बात का ध्यान रखे कि वे बीड़ी-सिगरेट के जलते हुए टुकड़े को इधर-उधर न फैंके बल्कि बुझा कर ही नाली में फैंके, वरना यह लापरवाही नुकसानदायी सिद्ध होगी।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























