सड़क पर लगे संकेतक बने विज्ञापन पट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विज्ञापन दाता हापुड़ में खुलकरत संकेतकों का विज्ञापन के रुप में इस्तेमाल कर रहे है। हापुड़ के तहसील चौपला की गढ़ रोड पर एचपीडीए द्वारा संकेतक लगा है जिस पर जाने वाले मार्गों के संकेंत थे, परंतु विज्ञापन एजैंसी ने उन सकेंत को हटा कर फैंक दिया और उस पर एक नेता ने अपना शुभकामना संदेश लगा दिया। लम्बे अर्से से लगा यह संदेश राहगीरों के लिए धोखा साबित हो रहा है।
विज्ञापन एजैंसी ने रेलवे रोड पर भी कब्जा करना शुरु कर दिया है और बिना अनुमति के पोल लगाने शुरु कर दिए है, जो आवागमन में बाधक बने है। नागरिकों की मांग है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई चाहिए।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606





























