सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरुकता हेतु बुधवार को यातायात माह नवम्बर-2023 का शुभारंभ किया गया और यह अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा।
यातायात सड़क सुरक्षा माह समारोह का शुभांरभ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके तथा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण गलत ड्राईविंग है। सीमा से अधिक तेज गति से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक करना है, ताकि सड़क हादसों मे कमी लाई जा सके। सड़क सुरक्षा माह के दौरान टैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल, कालेंजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके छात्रों को जागरुक किया जाएगा।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483























