
👁 0 views Views
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश भर के साथ हापुड़ जनपद में भी गुरुवार से सड़क सुरक्षा पखवाडा शुरु हो गया, जो 16 अक्तूबर तक चलेगा। विधायक विजयपाल आढ़ती व सीडीओ हिमांशु गौतम ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा पखवाड़े का उद्देश्य नागरिकों व वाहन चालकों को जागरुक करना है कि वे ट्रैफिक रुल का पालन करें ताकि सड़क हादसों पर काबू पायाज सकें।
ट्रैफिक रुल का पालन करने में ही सभी की भलाई है। पखवाड़ा के दौरान लोगों को जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) छवि सिंह व एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।




























