👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना-गुलावठी रोड पर स्थित गांव देहरा रोड की सड़कों पर सोमवार को तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई और लंबी लाइन लग गई। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तस्वीरों में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क किस तरह तालाब में तब्दील हो गई है। साथ ही यहां गड्ढों में वाहन फंसने से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। यहां मौजूद गड्ढो से वाहन हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। वहीं सड़क किनारे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर की लीड पानी में डूबी पड़ी हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























