👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस के मेन गेट के सामने सड़क धंसने का मामले सामने आया है। करीब दो से तीन फीट अंदर सड़क धंसने से पुलिसकर्मियों और फरियादियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली के मेन गेट पर दो जगह सड़क धंसने से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इमरजेंसी में निकलने वाले पुलिस के वाहन इस गड्ढे में कभी भी फंस सकते हैं जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

























