VIDEO: सड़क बनी भ्रष्टाचार का उदाहरण












सड़क बनी भ्रष्टाचार का उदाहरण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद में भ्रष्टाचार का एक और नमूना सामने आया है जहां पर कुछ समय पहले बनी सड़क जगह-जगह से धंस रही है। ऐसे में ठेकेदार की लापरवाही उजागर हो रही है। वहीं मामले में लिप्त अधिकारियों की भी भूमिका शक के दायरे में है।

आपको बता दें कि हापुड़ से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर तहसील चौराहा से मेरठ चौराहा के बीच कुछ समय पहले सड़क बनाई गई थी जिसके निर्माण में लापरवाही बरती गई है। सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है क्योंकि हाईवे की यह सड़क जगह-जगह से धंस गई है जिसकी वजह से ई-रिक्शा आदि वाहन पलट कर हादसे का शिकार हो जाते हैं। नियमों को दरकिनार कर बनाई गई इस सड़क को देखकर ऐसा लगता है कि यह भ्रष्टाचार का एक जीता जागता नमूना है जहां जगह-जगह से सड़क धंस गई है। यदि समय रहते जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो यह सड़क धंसती चली जाएगी और हादसे का कारण बन जाएगी। अभी भी इस सड़क पर आए दिन मयूरी यहां पलट जाती है। ऐसे में ठेकेदार द्वारा बनाई गई इस सड़क के साथ-साथ ठेकेदार और जिम्मेदारों की भी जांच होनी चाहिए।









Related Posts

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

Read more

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
error: Content is protected !!