👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महापुरुष महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया औऱ कहा कि उनके सिद्धांत अनुकरणीय है। महापुरुषों द्वारा देश के विकास तथा स्वतंत्रता संग्राम मे दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
























