
👁 61 views Views
हापुड़ की बेटी रितिका ने जेपी नोएडा में M.Tech में टॉप कर हासिल किया गोल्ड मेडल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी नानकचंद मंडोठिया की बेटी एवं नरेश कुमार की पुत्री रितिका ने जेपी नोएडा से M.Tech में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया और प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
रितिका की इस शानदार उपलब्धि पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया। उनकी मेहनत आगे भी निरंतर जारी रहेगी। क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















