
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 7 साल के छात्र रिहान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। छात्र ने आखिरकार दम तोड़ दिया जिससे परिवार में मातम पसर गया।
आपको बता दें कि बुधवार को प्राथमिक विद्यालय का छात्र रिहान छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह धौलाना क्षेत्र के पिलखुवा मार्ग पर स्थित आनंद हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया था। रिहान को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। तीन दिन तक चले उपचार के बाद रिहान की दर्दनाक मौत हो गई।





























