
अवैध खनन के परिवहन में लिप्त वाहनों से एक माह में वसूले 6 लाख 90 हजार रूपए का राजस्व
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):अवैध रूप से खनन कारोबार में लिप्त कारोबारियो के विरुद्ध जिला खनन अधिकारी द्वारा निरंतर चलाए गए अभियान के अन्तर्गत 28 नवम्बर-24, 30 नवम्बर-24 व 02 दिसम्बर-2024 की रात्रि में क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी मेरठ मण्डल व जिला खनन अधिकारी हापुड़ द्वारा सयुंक्त रूप से उपखनिजों (साधारण मिट्टी गिट्टी बालू स्टोन डस्ट व granite) का परिवहन करने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी मेरठ मण्डल व जिला खनन अधिकारी हापुड़ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 7 वाहन (साधारण मिट्टी गिट्टी बालू, स्टोन डस्ट व granite) को सीज किया गया है जिससे 3 लाख 52 हजार राजस्व की प्राप्ति की गयी।

01 नवम्बर-24 से 02 दिसम्बर-24 तक कुल 14 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 8 लाख 90 हजार 260 रुपये राजस्व की प्राप्ति माह नवम्बर में की गयी है। सत्र 2024-2025 में अभी तक 80 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 36 0634 राजस्व प्राप्ति की गयी है। जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरतर जारी रहेगी
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























