👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):पिलखुवा पुलिस ने गांव गालंद के मंदिर में हुई चोरी का चंद घंटों में खुलासा कर माल बरामद कर लिया।जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने गालंद मंदिर चोरी का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक हारमोनियम, 02 त्रिशूल लोहा, 02 माईक व टेप रिकार्डर की 05 कैसेट,बर्तन आदि बरामद किए हैं।मंदिर में चोरी का आरोपी गांव गालंद का कल्लू है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।






























