नौचंदी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने से रिटायर्ड विजिलेंस अधिकारी हुए घायल










नौचंदी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने से रिटायर्ड विजिलेंस अधिकारी हुए घायल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रयागराज से लौट रही नौचंदी एक्सप्रेस पर खुर्जा के पास पत्थर फेंका गया। पत्थर लगने से गाजियाबाद निवासी सेवानिवृत्त विजिलेंस अधिकारी घायल होकर बेहोश हो गए जिनका हापुड़ पहुंचने पर उपचार कराया गया। इस दौरान ट्रेन का शीशा भी टूट गया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि पत्थर लगने से गाजियाबाद निवासी मृदुल घायल हो गए थे जिन्हें स्टेशन पर उपचार दिलाया गया है। साथ ही पत्थर फेंकने वालों की तलाश कराई जा रही है। इसके साथ ही बुलंदशहर की टीम को भी जानकारी दे दी गई है।

गाजियाबाद के मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन निवासी मृदुल कुमार रायबरेली से अपने घर लौट रहे थे जो कि सेवानिवृत्त विजिलेंस अधिकारी हैं। उन्होंने नौचंदी एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया। जैसे ही ट्रेन खुर्जा से दो किलोमीटर हापुड़ की ओर बढ़ी तभी बाहर से किसी ने पत्थर फेंक दिया। तेज धमाके के साथ पत्थर टूट कर चकनाचूर हो गया और उनके सिर से खून बहने लगा। यात्रियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया लेकिन मृदुल बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर अपने बेटे को फोन कर हापुड़ स्टेशन बुलाया। अन्य यात्रियों ने भी हापुड़ स्टेशन को सूचना दी। ट्रेन के यहां पर पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ यही से गाजियाबाद लौट गए।

VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!