हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी की गली नंबर-3 में दरोगा के रिटायर्ड बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है। जब गली नंबर-3 में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जब मृत अवस्था में बेटे को देखा तो पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। फिलहाल युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























