हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कुचेसर रोड चौपल पर स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक पर गुरुवार को देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वः चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन किसान दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में गढ़मुक्तेश्वर के विधायक डा.कमल मलिक ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य व गन्ना के 48 प्रगतिशील किसानों को शाल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
किसान सम्मान समारोह स्थल पर कृषि से जुड़े कृषि, मछली, पशुपालन, चिकित्सा, गन्ना, सिंचाई, उद्यान आदि विभागनों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अवलोकन किसानों ने किया। समारोह में कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक कृषि खेती के टिप्स दिए कि किस प्रकार परम्परागत खेती से अलग रह कर कृषि व्यवसाय से कैसे अधिक लाभ ले सकते है।
Donald’s हापुड़ दे रहे हैं 15% OFF, Call now: 9602205929


























