
आवासीय कॉलोनी में व्यापारिक गतिविधियों से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने कई दशक पहले हापुड़ में दो आवासीय कॉलोनी बसाई जिनमें से एक बुलंदशहर रोड पर आवास विकास कॉलोनी के नाम से और दूसरी मेरठ रोड पर संजय विहार कॉलोनी के नाम से। आज इन दोनों कॉलोनी का स्वरूप बदल चुका है।
परिषद के कायदे कानून का उल्लंघन करके दोनों कॉलोनी में जमकर अतिक्रमण हुआ और बहु मंजिले भवन बना दिए गए हैं कहीं-कहीं बेसमेंट भी बन गए हैं।
अब आवासीय भवनों में व्यवसायिक गतिविधियां जमकर चल रही हैं। कहीं दुकान खुली है तो कहीं शोरूम बना दिए गए हैं। स्कूल, अस्पताल भी खुले हैं। बेसमेंट भी बने हैं। परिषद के नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है परिषद व एचपीडीए से अप्रूव्ड भवन भी मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। आवासीय कॉलोनी में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने से आवागमन बाधित होता है। नागरिकों की मांग है कि आवासीय कॉलोनी से व्यवसायिक गतिविधियां बंद कराई जाए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















