
बिजली कटोती से परेशान मोहल्ला कोटला मेवतियान के लोगों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतिया के लोगों नेशुक्रवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। क्षेत्र में 3,000 की आबादी अघोषित बिजली की कटौती से बेहद परेशान है जिसे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र वासियों ने बताया कि बिजली कटौती से वह परेशान है जो पानी के लिए भी तड़प रहे हैं। ऐसे में बिजली विभाग उनकी समस्या का समाधान करें।
क्षेत्र वासी ने बताया कि इन दिनों मोहल्ला कोटला मेवतियान में अघोषित विद्युत कटौती के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं जो पीने के पानी के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं। घरों में लेकर कूलर, पंखे, अन्य कारण शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसे में उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























