दल-दल में फंसे गौवंश का रेस्क्यू कर बाहर निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ब्लॉक के गांव शेखपुर में स्थित तालाब इन दिनों दल-दल का रूप ले चुका है जहां इस कदर गंदगी है कि इससे काफी ज्यादा बदबू आती है। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि कई वर्षों से तालाब की सफाई नहीं हुई है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला शनिवार का है जब एक गौवंश खाने की तलाश में तालाब के पास पहुंच गया और वह इसमें फंस गया जिसके बाद रविवार की सुबह जब ग्रामीण मौके से गुजरे तो उनकी नजर गोवंश पर पड़ी जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गोवंश का रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की सफाई हुए कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन किसी ने भी अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में आए दिन यहां गोवंश फंसते रहते हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। अक्सर यहां से बदबू आती है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द तालाब की सफाई की जाए। इस दौरान नादान, बबलू, प्रदीप, प्रवीण, अशोक, भोला, धर्मेंद्र, गोसेवक बबली,सौदान आदि मौजूद रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606























